नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- दिल्ली सरकार ने पलूशन की रोकथाम को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार से दिल्ली के बाहर से आने वाले केवल बीएस-6 ग्रेड के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। यही नहीं दिल्ली में गुरुवार से उन वाहन मालिकों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा जिनके पास वैध पीयूसीसी नहीं है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरुवार से राष्ट्रीय राजधानी में बिना वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUC) वाले वाहनों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। मालिकों को नियम का पालन करने के लिए एक दिन की मोहलत दी गई है। गुरुवार से जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होगा उनको फ्यूल नहीं दिया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सि...