रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर सोमवार को आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। टीएसी सदस्य नारायण उरांव ने जानकारी दी कि दिल्ली में अन्य आंदोलनों और समिट के चलते 17 फरवरी का कार्यक्रम फिलहाल 20 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है। संगठनों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार से वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे। जल्द ही आंदोलन की नई तिथि घोषित की जाएगी और संवैधानिक दायरे में इस अभियान को और धार दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.