नई दिल्ली, फरवरी 5 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक 14 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना 3 फरवरी की देर रात की है, जब श्री राम कॉलोनी के रहने वाले इस नाबालिग लड़के पर जानलेवा हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए खजूरी खास थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुटाए सबूत खजूरी खास के SHO के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेजी से सबूत जुटाए। पुलिस ने हमले में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 18 साल के अमन,19 साल के ए...