गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी 14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट चोर- गद्दी छोड़' महारैली को अभूतपूर्व सफल बनाना था। बैठक को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गोपालगंज जिले के लिए नियुक्त प्रभारी हरि सिंह बग्गा ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह रैली केवल एक सभा नहीं, बल्कि देश की जनता की आवाज को बुलंद करने का मंच होगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजन से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को यादगार बनाने का आह्वान किया। वहीं, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने कहा कि गोपालगंज जिला कांग्रेस कमेटी पूरी ताकत से इस महार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.