बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के किये गये कड़े इंतजाम बिहारशरीफ/राजगीर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद कई राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। नालंदा पुलिस भी इस घटना के बाद अलर्ट मोड में आ गयी है। खासकर, जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। पुलिस के जवानों को तैनात करने के साथ गश्ती भी बढ़ा दी गयी है। नालंदा में नालंदा खंडहर, कुंड परिसर, सोन भंडार जैसे ऐतिहासिक धरोहर हैं। दूसरी तरह नेचर सफारी, नालंदा विश्वविद्यालय, खेल विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थान भी हैं। राजगीर अनुमंडल में ऐसे दर्जनों स्थान, इमारत व संस्थान है जो विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। इनकी सुरक्षा के लिए नालंदा पुलिस समय-समय पर इंतजाम करती रहती है। राजगीर डीएसपी ने बताया कि ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.