नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में नए साल का स्वागत हल्की बूंदाबांदी के साथ हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। बुधवार के लिए भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में सुबह के समय लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी घना कोहरा देखने को मिला। खासतौर पर मध्य रात्रि के आसपास घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक आ गया। सुबह छह बजे के बाद दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ और दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया। दिन में दस बजे के बाद ज्यादातर जगहों पर धूप निकल आई। इसके चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। दिल्ली की मानक वेध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.