औरैया, फरवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता।क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर निवासी 28 वर्षीय आनंद पुत्र शशिकांत की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि आनंद दिल्ली में रहकर एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता था। गुरुवार को वह अपने कमरे से कंपनी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दोनों बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि बड़ा भाई मोहित गांव में रहकर खेती करता है। परिजन युवक का शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.