नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से स्मॉग और हल्के कोहरे की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिल सकता है। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का रुख बना रहेगा। वहीं दिल्ली के लोगों को खराब हवा से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। हवा की रफ्तार कम होने और तापमान में गिरावट के चलते प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग छाया रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती चली गई। इसके बावजूद उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं के कारण ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.