नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली एनसीआर में अब गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में 27 मार्च से मौसम बदल जाएगा। दिल्ली में 27 से लेकर 29 मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जाएगी। हालांकि इन तीन दिनों के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। रिज स्थित निगरानी केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.9 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.