संभल, फरवरी 21 -- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और सीएम की ताजपोशी होने पर नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। भाजपा सभासद मीना गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भाजपा पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियां, सबका साथ-सबका विकास का संकल्प और जनसेवा की प्रतिबद्धता ही सफलता का मुख्य कारण है। भाजपा जिला मंत्री कुमोद वार्ष्णेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन की नीतियों का पालन कर रहे हैं, जिसका परिणाम दिल्ली में जीत के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर सभासद मीना गुप्ता, विनय वार्ष्णेय, दिनेश कौशल, हर्षित वार्ष्णेय, विनोद कुमार, संजीव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद...