नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में पर्यटन स्थलों के साथ ही शैक्षणिक पर्यटन बढ़ाने पर भी काम होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से डीयू का कोई भी काम नहीं रुकेगा। उन्होंने डीयू में अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को भी साझा किया। रेखा गुप्ता ने राजनीति में आने की अपनी कहानी साझा करते हुए कहा कि जब 1993 में दौलत राम कॉलेज में पहले साल में उन्होंने दाखिला लिया तो पूरे साल कॉलेज में स्ट्राइक चलती रही। इसी कारण डूसू प्रतिनिधियों के साथ उनका संपर्क बढ़ा और फिर वे एबीवीपी के संपर्क में आईं। अंतिम साल में वे डूसू अध्यक्ष बनीं। उन्होंने बताया कि एक स्कूटी पर उन्होंने डीयू और दिल्ली में अन्य स्थानों पर राजनीतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.