नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई का मुद्दा खूब गूंजा था। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने इसके लिए आम आदमी पार्टी पर प्रचार के दौरान खूब निशाना साधा था। अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले आरोप पर भी सियासी तलवारें खिंच गई थीं। अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार शपथ लेने वाली है, पीएम मोदी ने यमुना नदी के चारों ओर शानदार रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया है। इसी कड़ी में आज एक गुड न्यूज आई है। यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। दिल्ली उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से इसपर अपडेट दी गई है। यमुना की सफाई के लिए चार सूत्रीय रणनीति भी बनाई गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। कचरा निकालने वाली मशीनों,खरपतवार काटने वाली मशीनों और एक ड्रेज यूटिलिटी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.