नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी में शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के गरीबों को निश्चित दिनों के लिए रोजगार उपलब्ध होना चाहिए। ताकि वे किसी पर आश्रित नहीं रहकर गरिमा, समानता और सामाजिक स्थिरता के साथ सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी सकें। यादव ने दिल्ली में रोजगार की स्थिति को देखते हुए शहरी गरीबों के लिए एक खुला पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा जैसे रोजगार के अधिकार के कानून को समाप्त कर रही है जबकि मनरेगा के माध्यम से भारत के अंतिम पायदान पर खड़े करोड़ों ग्रामीणों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया गया था। नए कानून में सरकार को शहरी गरीबों को शामिल करना चाहिए था। क्योंकि आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.