धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। संतोष ने कहा कि मताधिकार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार है। यह ऐसा अधिकार है, जिसमें अमीर और गरीब, शक्तिशाली और कमजोर सभी बराबर होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार अपने प्रशासनिक तंत्र और संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है, जिससे आम नागरिक के वोट के अधिकार पर खतरा उत्पन्न हो गया है। रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में लाखों लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता अब जाग ...