नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जख्मीहालत में दोनों घायलों विनोद और दीपक को स्थानीय लोग पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। उसके कब्जे से चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। रोहिणी के डीसीपी संदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को प्रेम नगर इलाके के रेलवे दीवार के पास चाकूबाजी में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो यह पता चला कि घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो यह जानकारी मिली डॉक्टरों ने विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.