नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय लुटेरों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने करोल बाग से लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और कथित सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 16 फरवरी को करोल बाग में एक मामला दर्ज किया गया था। एक आदमी ने सर गंगा राम अस्पताल के पास मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित द्वारका से खरीदारी के लिए करोल बाग आया था। उसी दौरान दो लोगों ने उससे संपर्क किया और बातचीत शुरू करने की कोशिश की। उन्होंने उसका विश्वास जीतने के लिए उसे नोटों जैसे दिखने वाले नकदी के बंडल दिखाए। साथ ह...