नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली के गाजीपुर में रोहित चावड़ा की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक सड़क बंद रहने की वजह से हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने नसीम और तारिक नाम के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि 3 अन्य की तलाश जारी है। हत्याकांड में कुछ मुस्लिमों का नाम आने के बाद मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया गया, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। हालांकि, पुलिस ने घटना में सांप्रदायिक एंगल होने से इनकार किया है। पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर फूल मंडी के पास 32 साल के रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के कुछ लोग वहां नशे का कारोबार करते थे, जिसका रोहित ने विरोध किया था और इसी वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.