मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। राजधानी दिल्ली के सांस्कृतिक केंद्र मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर के सभागार में सहरसा के रंगमंडल रंगकोसी, सहरसा द्वारा प्रस्तुत नाटक मनोवीणा का भव्य और सफल मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने दिल्ली के रंगप्रेमी दर्शकों को मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की जटिलताओं और मन के भीतर चलने वाले अंतर्द्वंद्व से गहराई से रूबरू कराया। सीमांचल अंचल से निकलकर राष्ट्रीय रंगमंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराना रंगकोसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। प्रख्यात लेखिका डॉ. माधुरी सुबोध द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी और सहरसा जिले के बड़गांव निवासी राजीव रंजन झा ने किया। यह प्रस्तुति आद्यंतरा संस्था की वर्ष 2025 की डॉ. माधुरी सुबोध बडिंग डायरेक्टर फेलोशिप के अंतर्गत तैयार की गई, जिससे मंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.