मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- मुरादाबाद। दिल्ली में यमुना के उफान पर आने का असर रेल संचालन पर पड़ा है। मंडल में मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग सर्वाधिक रुट प्रभावित हुआ है। दिल्ली होकर भुज जाने वाली आला हजरत, अवध आसाम समेत आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदले गए है। दिल्ली से आ रही अवध आसाम(15910) को दिल्ली किशनगढ़ से डायवर्ट कर गाजियाबाद लाया गया। हथिनी कुंड व ओखला बैराज से पानी छोड़ने के बाद से शाहदरा-दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशाान से ऊपर पहुंच गया। यमुना पुल को रेल संचालन के असुरक्षित मानते हुए दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन रोका गया है। गाजियाबाद से ट्रेनों का रूट बदला गया है। बरेली से चलकर भुज जा रही आला हजरत-14321 का रास्ता गाजियाबाद से बदलकर दिल्ली सरायरोहिल्ला चलाया गया। रेलवे के अनुसार यमुना अपने खतरनाक जल स्तर 206.8 मीटर पर बह रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.