नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में तेज बारिश के बाद भी यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर 204.38 मीटर तक पहुंच गया। यमुना के जलस्तर का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद भी अभी निचले इलाके में लोगों को जाने से रोका जा रहा है क्योंकि कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। उसके चलते कोई हादसा न हो इसलिए लोगों की निचले इलाके में आवाजाही पर पाबंदी जारी रहेगी। दिल्ली में शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.50 मीटर से बढ़कर 205.19 मीटर से ऊपर तक पहुंच गया था। एक समय लगा कि यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाएगा, लेकिन देर शाम यमुना का जलस्तर घटने लगा। अब यह चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.