नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस हफ्ते कूल-कूल रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में अगले सात दिन बारिश की फुहारें रुक-रुक कर पड़ती रहेंगी। हालांकि इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई चेतावनी (येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट टाइप की) नहीं है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में अगले सात दिन बादलों की आवाजाही बरकरार रहने और गरज चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 और 4 जुलाई को भी दिल्ली एनसीआर में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। दोनों ही दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.