नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में मौसम बदल गया है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों में ठंड बढ़ गई है। अभी एक दिन पहले तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में ऐसा लग रहा था कि ठंड जैसे विदा होने की ओर है। तेज धूप के चलते दिल्ली के लोग जनवरी के महीने में सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम का सामना कर रहे थे। दिल्ली में लगातार तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ था। अब अचानक ठंड बढ़ने से मौसम बदल गया है। दिल्ली में मंगलवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आर्द्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.