नई दिल्ली, जनवरी 22 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मुनक नहर के कायाकल्प और नए छठ घाटों के निर्माण की आधारशिला रखी। वर्षों से गंदी पड़ी इस नहर को अब साफ-सुथरा और आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे शालीमार बाग और पीतमपुरा जैसे इलाकों के लाखों लोगों को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नहर के पास नई सड़कें, सुंदर पार्क और एक चौड़ा पुल बनाया जाएगा। यातायात को बेहतर बनाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये की लागत से एक एलिवेटेड रोड का निर्माण भी होगा। इस परियोजना से ट्रैफिक जाम की समस्या भी खत्म होगी।बदल जाएगा पूरा नजारा मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली छठ पूजा तक यहां का नजारा बदल जाएगा। जिस नहर को लोग वर्षों से गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक मानकर नापसंद करते थे, वही अब आस्था का केंद्र बनेगी। मुनक नहर को साफ करके उसे सुंदर बनाया जाएगा और वहां छठ पूजा के लिए घा...