गंगापार, फरवरी 20 -- दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री की नियुक्ति पर भाजपा महिला मंडल के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा हाईकमान की तारीफ की है। भाजपा मांडा मंडल अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सब महिलाओं के लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण शत प्रतिशत लागू किया। इस सरकार में महिलाओं को उनका पूरा अधिकार मिल रहा है। उनके साथ इस जातिवाद या किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं हो रहा है। बैठक में अरुण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, उर्मिला पटेल, नीरज द्विवेदी, मंजू दुबे, अर्चना, रामबली मौर्या, अमरेश मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.