सीतामढ़ी, दिसम्बर 16 -- पिपराही। थाना क्षेत्र के मेसौढ़ा गांव के सोगारथ साह की लड़की पूनम कुमारी की दिल्ली में उसके पति ने हत्या कर दी गई। जिसका शव दिल्ली से मेसौढ़ा गांव में लाया गया। शव के पहुंचते ही मृतक के मायके में कोहराम मच गया। पूनम के मायके वालों ने बताया कि पांच साल पूर्व गांव के ही बिगु साह के पुत्र पंकज से उसकी शादी हुई थी। पंकज पूनम को लेकर दिल्ली रह रहा था। पूनम को तीन साल का एक लङका तथा एक साल की बच्ची है। विगत 10 दिसंबर को पति पंकज ने अपने पत्नी की मारपीट कर बेहोश कर दिया।और अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया।जहां दिल्ली के अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुनम के भाई रामईश्वर साह को मुंबई में घटना की सूचना मिली।वह मुंबई से हवाई जहाज द्वारादिल्ली आकर पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया।दिल्ली पुलिस ने आरोपित ...