नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 12 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर सफाई तक सभी क्षेत्रों में ऐक्शन मोड में काम कर रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से बात की और डॉक्टरों व कर्मचारियों को बेहतर काम करने और मरीजों के प्रति विनम्रता का भाव रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। मरीज इस हेल्पलाइन पर दवा या इलाज से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज और सुविधाएं दिलाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए किसी भी अस्पताल में औचक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.