नई दिल्ली। एएनआई, मार्च 17 -- दिल्ली में लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे मनचलोंं को सबक सिखाने के लिए दिल्ली में अब 'एंटी-ईव-टीजिंग' या 'शिष्टाचार' स्क्वॉड बनाए जाएंगे। यह दस्ते यूपी के एंटी रोमियो स्क्वॉड की तर्ज पर काम करेंगे। दिल्ली पुलिस द्वारा राजधानी के सभी जिलों में 'एंटी-ईव-टीजिंग' या 'शिष्टाचार' स्क्वॉड का प्रस्ताव दिए जाने के बाद भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने सोमवार को कहा कि रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा होना तय था। चंदोलिया ने पुष्टि की कि महिलाओं की सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंडे में सबसे ऊपर है। भाजपा सांसद ने आगे दावा किया कि दिल्ली में होने वाली लगभग 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं के लिए अवैध रोहिंग्या अप्रवासी जिम्मेदार हैं। योगेंद्र चंदोलिया ने एएनआई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.