नई दिल्ली, मई 9 -- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पड़ोसी मुल्क की ओर से गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हमले की नाकाम कोशिशें की गईं। पाकिस्तान की बौखलाहट को देखते हुए राजधानी दिल्ली में भी पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम करने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को दिल्ली में 3 बजे टेस्टिंग के तौर पर 'एयर रेड सायरन' बजने वाला है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) जी सुधाकर की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी हेडक्वॉर्टर पर लगे एयर रेड सायरन की सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट की ओर टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग करीब 3 बजे शुरू होगी और 15-20 मिनट तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...