नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर बड़ा आयोजन किया जाएगा। 19 फरवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले सप्ताह भर भाजपा सरकार नई-नई घोषणाओं से एक वर्ष का जश्न मनाएगी। 19 फरवरी के कार्यक्रम के लिए सरकार और संगठन स्तर पर तैयारी तेज हो गई हैं। करीब 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर भव्य आयोजन की तैयारी में है। दिल्ली की जनता को बड़ी सुविधाओं के क्रम में इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ लखपति बेटी योजना की घोषणा कर दी गई है। आने वाले एक सप्ताह में अन्य घोषणाएं की जाएंगी। सरकार के साथ-साथ विधायक भी अपना एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटे हैं। इसे जारी कर दिल्ली की भ...