गाजियाबाद, जनवरी 21 -- इंदिरापुरम क्षेत्र में दिल्ली के विधायक के भतीजे को होटल में बंधक बनाकर मारपीट करने, पिस्टल के बल पर 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने और कार, मोबाइल, पर्स, अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 16 जनवरी को रात की घटना में पीड़ित की मां ने अब सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।पुलिस बनकर फोन करके बुलाया कविनगर में रहने वाले कारोबारी राजीव गोयल के भाई अनिल गोयल दिल्ली कृष्णा नगर से भाजपा के विधायक हैं। राजीव की पत्नी अनीता गोयल ने बताया कि बेटा मृदु गोयल पिता के कारोबार में हाथ बंटाता है। आरोप है कि 16 जनवरी की रात आठ बजे बेटे को अनजान नंबर से फोन किया गया। कॉलर ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए साइबर क्राइम के केस में बातचीत के लिए मृदु को इंदिरापुरम थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.