नई दिल्ली, मार्च 2 -- BJP candidate list Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कुल 195 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। पहली लिस्ट में राजधानी दिल्ली में भाजपा ने सात में 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हैरानी की बात यह है कि इन पांच प्रत्याशियों में से चार नए चेहरे हैं। सिर्फ मनोज तिवारी को रिपीट किया गया है। भाजपा ने दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें से चार सीटों पर पुराने सांसदों के टिकट काट कर नए प्रत्याशियों को दिया गया है। पश्चिमी दिल्ली में प्रवेश वर्मा का टिकट काट कर कमलजीत सहरावत को दिया गया है जो दिल्ली प्रदेश भाजपा में महामंत्री हैं और नजफगढ़ क्षेत्र से आती है। इसी तरह से चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन का टिकट काटक...