नई दिल्ली, फरवरी 14 -- दिल्ली पुलिस ने बिहार के गया में नकली दवा बनाने वाले एक गिरोह की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट (नकली दवा गिरोह) के मास्टरमाइंड अरुण (59) को इस मामले में गिरफ्तार किया है जो कि गैर कानूनी तरीके से फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने अब तक इस गिरोह के कुल नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली ड्रग्स, कच्चा माल और मशीनों को जब्त किया है जिनके जरिए नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक जहां दवाएं बनाई जा रही थीं वहां न तो कोई मैन्युफैक्चरिंग केमिस्ट था और न ही एनालिटिकल केमिस्ट। नकली दवाओं को आम जनता तक पहुंचाकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इस गिरोह के तार दिल्ली से बिहार तक फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.