नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में भगवान बुद्ध से जुड़े पिपरहवा रत्न अवशेष पहली बार एक साथ आम जनता के लिए प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस विशेष प्रदर्शनी का नाम है 'द लाइट एंड द लोटस: रिलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन', जो बुद्ध के जीवन, करुणा और ज्ञान परंपरा की गहरी झलक देती है। यह प्रदर्शनी उन दुर्लभ अवशेषों को करीब से देखने का अवसर देती है, जिन्हें ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। लंबे समय बाद पुनः एकत्र किए गए ये पवित्र अवशेष विश्व भर के बौद्ध अनुयायियों और इतिहास प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी रायपीठोरा सांस्कृतिक परिसर, लाडो सराय में आयोजित की जा रही है। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.