नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के पीतमपुरा में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर शक की सुई नौकर की तरफ घूमी है जो वारदात के बाद से गायब है। आशंका है कि वारदात को 2-3 दिन पहले ही अंजाम दिया गया है। नजदीक ही एक दूसरे मकान में रहने वाला बेटा जब मंगलवार को घर आया तो माता-पिता की लाश मिली। बुजुर्ग दंपति पीतमपुरा के कोहट इन्क्लेव में रहता था। मृतकों की पहचान मोहिंदर सिंह और दिलराज कौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 70 साल के आसपास है। दोनों के शव तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में मिले। दोनों अलग-अलग कमरे में मरे हुए पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 80 लाख की लूट, फायरिंग कर कैश से भरा बैग छीन ले गया 'टोपीवाला' मोहिंदर और दिलराज के बेटे पास में ही एक दूसरे मकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.