राहुल मानव, जनवरी 20 -- दिल्ली में लावारिस कुत्तों की समस्याओं को लेकर विभिन्न जगहों से नागरिक दिल्ली नगर निगम को शिकायत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट की मंगलवार को लावारिस कुत्तों के मामले पर सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों पर पशु प्रेमियों ने प्रतिक्रिया दी। दिल्ली के विभिन्न पशु प्रेमियों ने विभागों व प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में लावारिस कुत्तों को रखने के लिए एक भी डॉग शेल्टर होम का निर्माण नहीं हुआ है।नहीं बनाए डॉग शेल्टर होम बीते तीन दशकों में एक भी डॉग शेल्टर होम नहीं बनाया गया है। बीते दो से तीन महीनों से लावारिस कुत्तों के डॉग शेल्टर होम के निर्माण करने और उसे शुरू करने की बात कही जा रही है। लेकिन यह अब तक शुरू नहीं हुए हैं। दिल्ली में सिर्फ बंध्याकरण केंद्र हैं।डॉग फीडिंग प्वाइंट के बोर्ड भी लगाएं पशु प...