नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा गैस मास्क पहनकर आने पर भाजपा ने विरोध जताया है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदूषण की स्थिति दिल्ली में बीते 11 साल के पूर्व आप सरकार के शासन में बद से बदतर हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व आप सरकार ने न प्रदूषण के स्थानीय कारकों को लेकर कोई काम किया और न ही पंजाब के किसानों को कोई मदद दी। भाजपा के पास जब 2015 में मात्र तीन विधायक थे, तब भी बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा सड़क व विधानसभा दोनों जगह उठाते थे। उन्होंने कहा कि आप नेता कैसे भूल गए कि 16 जनवरी, 2023 को जब भाजपा के आठ विधायक ऐसे ही गैस मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। तब पूर्व पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा विधायकों के विरोध को नौटंकी बताया था। साथ ...