नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ बिजली की मांग नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग 28 नवंबर को 4,486 मेगावाट रही जो उस महीने की सबसे ज्यादा मांग है। बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि बीते 4 वर्षों में कभी भी बिजली की मांग 4 हजार मेगावाट से ऊपर नहीं गई है। दिसंबर के पहले तीन दिनों में दिल्ली की अधिकतम मांग 4200 मेगावाट को पार कर गई है। ऐसे में दिसंबर माह के दौरान बिजली मांग की यही स्थिति रहने की संभावना दिख रही है।बिजली कंपनियों के अनुसार दिल्ली में इस साल सर्दी जल्दी आने की वजह से बिजली की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल 16 से 30 नवंबर के दौरान बिजली की खपत बीते पांच वर्षों में इस पखवाड़े के दौरान सर्वाधिक रही है। टाटा पावर-डीडीएल के वितरण इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.