नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग सोमवार को इस मौसम में पहली बार 6,000 मेगावाट को पार कर गई। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की अधिकतम मांग 28 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे 6,015 मेगावाट तक पहुंच गई। यह आंकड़ा पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2022 में 28 अप्रैल को अधिकतम मांग 6,050 मेगावाट थी। इसके अलावा 28 अप्रैल के दिन अधिकतम मांग 2024 में 4,994 मेगावाट और 2023 में 4,428 मेगावाट थी। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी पावर लि.) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लि.) ने अपने वितरण क्षेत्रों में क्रमश: 2590 मेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.