नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 29 -- दिल्ली एनसीआर में शनिवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तापमान में 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में मॉनसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ने येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दोपहर बाद बदला मौसम : दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से बादलों की आवाजाही रही। दोपहर 12 बजे के बाद बादल घने हो गए और कई जगह बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई। दिल्ली की मानक वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.