नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया। दिन में कई स्थानों पर वर्षा होने के साथ शाम को ओले भी पड़े। बारिश और ओला गिरने की वजह से अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए। हालांकि, 1 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और राजधानी में बारिश हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई। पालम में 14.6 मिलीमीटर, रिज में 14.4, सफदरजंग में 4.2, लोधी रोड पर 3.4 और आया नगर तथा मयूर विहार में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावाला, रोहिणी, मुंडका और जाफरपुर सहित कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.