नई दिल्ली, जनवरी 23 -- पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है जिससे सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग ने 27 जनवरी यानी मंगलवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में फिर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्प...