नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों का आतंक सामने आया है। इलाके में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक कारोबारी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब कारोबारी अपने काम में व्यस्त था। बाइक पर सवार होकर तीन से चार बदमाश वहां पहुंचे और कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया।लूट का विरोध करने पर वारदात का शक माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट का विरोध किए जाने पर कारोबारी की जान ले ली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.