नई दिल्ली। रजनीश पांडेय, मार्च 15 -- राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में होली के दिन बाइक सवार बदमाशों द्वारा रोडरेज में एक युवक पर बोतल से हमला कर गला काटने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के अंदर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक धानिया ने बताया कि 14 मार्च 25 को कल्याणपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी कि पल्सर बाइक दो सवार लड़के आए, एक युवक आशीष पर बोतल से हमला किया और फिर गला काट दिया है। इसके बाद आरोपी गाजियाबाद के राज नगर की ओर भाग गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस कॉल पर तुरंत मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां घायल आशीष को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पुलिस को कॉल करने वाले युवक विकास ने पुलिस को बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.