नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को अवैध रूप से शरण देने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने आठ जालसाजों समेत 16 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी, बांग्लादेशियों को शरण और नौकरी देने के साथ फर्जी दस्तावेज बनवाने का काम करते थे। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि गैंग का सरगना मोईनुद्दीन है जो निजामुद्दीन में रहता है। उसका अमीर खुसरो नगर में साइबर कैफे है। आरोपी फोटोशॉप से अवैध रूप से देश में आने वाले बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य फर्जी दस्तावेज बनाता था। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी जिला पुलिस ने बांग्लादेशियों समेत उन्हें अवैध रूप से शरण देने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए जालसाज फोटोशॉप और एडिटिंग टूल्स की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवाने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.