नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट आई है। दिल्ली के कुछ मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। उत्तर की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट बनी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।बूंदाबांदी से साफ हुई दिल्ली की वायु गुणवत्ता न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.