नई दिल्ली, जनवरी 16 -- राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन शीतलहर का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पालम मौसम केंद्र में बीस वर्षों बाद इतनी ठंड दर्ज की गई। कल इस सीजन का सबसे कम पारा भी दर्ज किया गया। कई मौसम केंद्रों पर तापमान 3 डिग्री से भी नीचे चला गया। आज भी सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी येलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली में शीतलहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली के लोग लगातार चार दिनों से कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। तापमान में गिरावट और घने कोहरे के चलते लोगों को रात और सुबह के समय ठिठुराने वाली ठंड झेलनी पड़ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.