नई दिल्ली, जनवरी 22 -- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार को सुबह एक या दो बार गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, दोपहर या शाम को हल्की बारिश होने की भी संभावना है।अगले 24 घंटे नहीं होगा कोई खास बदलाव मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार जहां अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। यह 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और 23 जनवरी को 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.