नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- मौसम एकबार फिर करवट लेने वाला है। IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार से मौसम बदलने लगेगा। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जाएगा। इस हफ्ते बीच में दो दिन हवा की स्पीड भी कम रहने की संभावना है। इससे पलूशन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार रात को हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना जताई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में कल यानी गुरुवार से मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के समय अधिकांश जगहों पर हल्का कोहरा छाने का अनुमान जताया है...