नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिल्ली में सोमवार को अच्छी धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी दिल्ली में तेज धूप रहेगी और तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते तीन दिन तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सुबह के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.