नई दिल्ली, जुलाई 20 -- दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निगम पार्षद समेत सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि एक मुखबिर से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने जुआ रैकेट पर इस छापेमारी को अंजाम दिया। दबिश में महिला के साथ 7 पुरुष मौके पर पाए गए। आउटर नार्थ जिले के स्वरूप नगर थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, एक मुखबिर ने स्वरूप नगर थाने में मौजूद एसआई को बताया कि कादीपुर गांव की मुख्य सड़क पर मौजूद अग्रवाल एसोसिएट जुआ रैकेट चला रहा है। मुखबिर ने बताया कि यदि छापेमारी की जाए तो रंगे हाथ जुआ खिलाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हो सकता है। इसके बाद एसआई ने यह जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.